प्रकाशनार्थ
*पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के चलते पत्रकार एकता संघ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।*
*पत्रकारों पर उत्पीड़न व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं-: जिला अध्यक्ष*
हरदोई/ आए दिन पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पत्रकारों को अपमानित किया जाता है। पत्रकारों को फोन कर धमकाया जाता है। जान से मारने की धमकी दी जाती है। लेकिन शासन प्रशासन कार्यवाही करने के बजाए पत्रकारों का ही उत्पीड़न करने में जुटा हुआ है। आपको बता दें कि बिलग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्राम बुधनपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और अध्यापक के आने का समय रोजाना 9:30 पर आना होता है। जिस संबंध में पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशित की गई खबर प्रकाशित करने के बाद पत्रकार भानु प्रताप सिंह को बीएसए ऑफिस के अधिकारी का नाम बता कर फोन किये जाते हैं और धमकी दी जाती है। कि अगर दोबारा खबर प्रकाशित की तो जान से मार दूंगा। दूसरी तरफ दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक के द्वारा अवैध मिट्टी वह बालू खनन धड़ल्ले से कराया जा रहा था उसकी खबर पत्रकार द्वारा प्रकाशित की गई उसके बाद फोन आया की प्रकाशित बंद करो अन्यथा इसका अंजाम बहुत बुरा होगा इसको विधायक ही देखेंगे यह बात फोन करने वाले ने कही। वहीं थाना बिलग्राम के एस आई रजित राम मिश्रा की चेकिंग के दौरान वसूली की खबर प्रकाशित की गई थी जिससे उक्त सभी नाराज रहने लगे।उसी खुन्नस को लेकर कल ते 3 सितंबर 2021 को ऐसा ईद रजित राम मिश्रा व कांस्टेबल राहुल कुमार पत्रकार के दरवाजे पहुंचते हैं उन्हें लेकर कोतवाली चलने को बोलते हैं। पत्रकार राहुल प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश ठाकुर पत्रकार एकता संघ वह जिला अध्यक्ष खालिद खान को सूचित करता है। सूचित करने के बाद कोतवाली बिलग्राम फोन किया जाता है।कोतवाली से जानकारी मिलती है कि कोतवाल साहब छुट्टी पर हैं मैं क्राइम स्पेक्टर कार्यभार देख रहा हूं। जो कि पत्रकार को बुलाया नहीं है।फिर भी एसआई द्वारा थाने ले जाया जाता है क्राइम स्पेक्टर के द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है। उसके बाद पुनः फोन कोतवाली किया जाता है। तो पत्रकार को घर भेज दिया जाता है और धमकी दी जाती है पुलिस के द्वारा भविष्य में इन लोगों के खिलाफ खबर प्रकाशित मत करना उक्त सभी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।इसी दूसरी तरफ थाना टड़ियावां में पत्रकार अजीम मंसूरी तथा इस्लाम हाशमी पर किया गया हमला हमलावरों के खिलाफ पूर्व में दिया गया ज्ञापन व तहरीर लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इसी को लेकर पत्रकार एकता संघ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट के द्वारा खालिद खान जिला अध्यक्ष की अगुवाई में भेजा गया है।और एक तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी गई हैं पत्रकार एकता संघ ने मांग की है कि उक्त प्रकरणों की सरलता पूर्वक जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाए ऐसा ना होने पर पत्रकार एकता संघ वह जिले के पत्रकार साथी अनिश्चितकालीन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर खालिद खान जिलाध्यक्ष,श्रीकांत मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भानु प्रताप सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, शिव भगवान दिक्षित,सचिन कुमार, जगजीवन,सोमेंद्र सिंह,रंजीत शर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्रा,अजीम मंसूरी, दीपक रस्तोगी, गुरविंदर,मोहम्मद आरिफ, खुर्शीद अहमद,अजीत सिंह,अशोक कुमार,मोहम्मद इस्लाम अली,आदिल,रजनीश कुमार,मोहम्मद वाजिद,श्लेश अवस्थी,कमलेश कुमार आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।
नमस्कार क्रांइम खुलास न्यूज चैनल मै आपका स्वागत है रिपोर्ट प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई
जिला ब्यूरो चीफ शिवम कुुमार अस्थाना
जनपद हरदोई