*सण्डीला में 24 सितम्बर को दिव्यांग उपकरण के अर्हताधारी दिव्यांगो का होगा पंजीकरण*            हरदोई। प्रयास ऑफ इंडिया (एन जीओ) व सेवा भारती संगठन, संडीला के तत्वावधान में समेकित क्षेत्रीय केंद्र, भारत सरकार द्वारा सभी दिव्यांगजनों की जागरुकता एवं सहयोग के आंकलन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन  सण्डीला में किया जा रहा है। आंकलन शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को अगले शिविर में यथोचित सहायता उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। आंकलन शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी दिव्यांगजनों को पंजीकरण हेतु 1. आधार कार्ड, 2. ग्राम प्रधान/सभासद/विधायक/सांसद/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (जो 6 महीने से ज्यादा पुराना न हो), 3. विकलांगता प्रमाण पत्र, 4. एक फुल फोटो (विकलांगता दर्शाते हुए) अपने साथ लाना होगा। , दिव्यांग पंजीकरण शिविर  शीतला माता मंदिर प्रांगण, संडीला में  24 सितंबर, 2021 को 10बजे से शुरू होगा। उक्त जानकारी अलका सिंह अर्कवंशी अध्यक्ष, प्रयास ऑफ इंडिया द्वारा दी गयी है। कार्यक्रम से सम्बन्धित अन्य  किसी प्रकार की जानकारी  के लिए भास्कर 9792358149 डॉ.बृजमोहन जी- 9794644999, 
राकेश जी- 8009444288  से उनके सम्पर्क सूत्र पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रांइम खुलासा न्यूज चैनल के साथ जिला ब्यूरो चीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई 
أحدث أقدم