दहेज को लेकर ससुराल वाले महिला को खंभे में बांध कर मारा पीट कर घर से भगाया, महिला को जान-माल का बना ख़तरा।
निघासन खीरी:- दहेज को लेकर ससुराल वाले कर रहे महिला के साथ लगातार मारपीट, पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद भी नहीं लिया कोई एक्शन दहेज संबंधी उत्पीड़न को लेकर युवतियों द्वारा अनेक घटनाओं के बीच प्रताड़ना की एक और भीषण घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर उसे पीटने, कई दिनों तक खाना न देने और जान से मारने की साजिश के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता द्वारा मीडिया के सामने अपनी आपबीती का खुलासा करने के बाद गुरुवार को बताया कि उसने कोतवाली निघासन में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थीं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। महिला का पति साबिर अली ओर उसके ससुराल वाले गांव ओरी पुरवा कोतवाली निघासन के रहने वाले है। महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने तथा उसके पति ने उसका मुंह दबाकर उसे बेरहमी से पीटा। महिला के ससुराल वालों ने उसे बिना खाना दिए भूखा रखा क्योंकि वह अपनी शादी में ससुराल वालों के अनुसार दहेज नहीं लाई थी ।पीड़िता सायदा बानो पत्नी साबिर अली निवासी ग्राम ओरी पुरवा मजरा लोधारी कोतवाली निघासन में करीब छह-सात माह पूर्व 16 फरवरी 2021 को महिला के माता-पिता ने अपनी श्रद्धा अनुसार दहेज देकर मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार साबिर अली पुत्र समीउद्दीन के साथ सादी की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे जिसके चलते ससुराल वाले महिला को आए दिन मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं ।वह मारपीट करते रहते हैं ससुराल वाले पीड़ित महिला से मोटरसाइकिल, एलसीडी ₹50000 नगद लाने की मांग करते हैं उनकी मांगे पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने पीड़िता को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से मारा-पीटा व धारदार हथियार से जान से मारने का प्रयास किया जिससे महिला के गले पैर में काफी चोटें आई है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू
क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी