( नमस्कार क्रांइम खुलास न्यूज चैनल मेआपकस्वागत है)
                    (रिपोर्ट शिवम कुुमार राठौर।)                      
                            ( औरास उन्नाव )
लोक निर्माण विभाग के सुस्त रवैये से ग्रामवासी कीचड़ व गड्ढो में तब्दील सड़क से निकलने को मजबूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ओर जहाँ सरकार सड़को को  गड्डा मुक्त करने के लिये प्रयासरत है वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग सरकार के प्रयास को लगातार विफल करने में लगा हुआ है !मामला औरास विकास खण्ड के गंगान बछौली व नादौली रोड व औरास रहीमाबाद का हैं जहाँ पर राहगीरों को सड़क पर चलते हुए गिर जाना कोई बड़ी बात नहीं है कई सालों से ख़राब पड़ी इस सड़क की ओर किसी भी प्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान नही है! बड़े बड़े नेता आकर इस गड्ढों भरी सड़क से निकलते हुए चले जाते हैं और उफ तक नही करते! 

 पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. उमेश कनौजिया के छोटे भाई सुधीर कनौजिया ने बताया इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व नेताओं को अवगत भी कराया है लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा!
 विजय कुमार सिंह एडवोकेट ,पत्रकार सुरेन्द्र कनौजिया, राहुल कुमार विशाल कनौजिया , राजू कनौजिया,राकेश कुमार, विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, ध्यान प्रकाश चौरसिया एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन जनार्दन कनौजिया, व सभी नगर वासी व ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग करते हुए कहा कि हम लोग शिकायत  करते करते थक गये है और कीचड़ व गड्ढों से निकलने को मजबूर है ! अब देखना यह होगा कि क्या समस्या को संज्ञान में लिया जाएगा या फिर हमेशा कि तरह नजरअंदाज कर दिया जाएगा
أحدث أقدم