*शराब के नशे में पति ने पत्नी की काटी नाक*
*मडावरा- (ललितपुर) जनपद ललितपुर अंतर्गत थाना गिरार क्षेत्र ग्राम खैरपुरा मे शराबी पति द्वारा पत्नी की नाक काटने की घटना सामने आई बताते चले ग्राम खैरपुरा निवासी एक महिला लहुलुहान अवस्था में थाना गिरार पहुची ओर पति द्वारा नाक काटे जाने की बात कही ततकाल गिरार पुलिस द्वारा उक्त महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा पूछे जाने पर उक्त महिला ने अपने आपको खैरपुरा निवासी बताया ओर पति द्वारा रोज शराब पीकर आने एवं रोज झगडे करने की बात बताई जिससे महिला ने तंग आकर अपने भाई को मायके से बुलाया ओर साथ जाने की बात कही भाई को बुलाने की बात से नाराज पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी नाक कट गई*
*क्राइम खुलासा न्यूज़ जिला ब्यूरो ललितपुर रामजी तिवारी*