शपथ ली: विद्यालय को बनायेंगें तम्बाकू मुक्त
* संकुल केंद्र मड़ावरा एवं सौरईं में जागरूकता बैठक आयोजित
ललितपुर।
विकास खण्ड मड़ावरा के संकुल केन्द्र मड़ावरा एवं संकुल केन्द्र सौरई में बुंदेलखंड सेवा संस्थान ललितपुर द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा के रामगोपाल वर्मा की मुख्यातिथ्य में किया गया।
बैठक में संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने की तंबाकू सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है। हमारे शिक्षक विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमारे विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, वे गलत रह पर न जाने पायें इसके लिए शिक्षक को बहुत ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को इस लत से बचाने के साथ ही अपने बच्चों को बचाना है। हम जैसा करते हैं बच्चे उनका अनुसरण करते हैं। इसलिए सबसे पहले हमें स्वयं को ठीक रहना होगा फिर हम अपनी बात रख पाएंगें सुधार के लिए। कहा हम अपने ब्लॉक के अधिक से अधिक विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त बनायेंगें।
कार्यक्रम में बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुदेव सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यालय से तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम को प्रारम्भ कर गाँव-गाँव में भी जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है। कहा कि विद्यालय के शिक्षक तम्बाकू मुक्त रहें। तम्बाकू सेवन से बहुत नुकसान है। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन कोमल होता है। ऐसे में जब अध्यापक तम्बाकू मुक्त होंगें तभी वह बच्चों व गाँव वालों को इसके सेवन से रोकने की सार्थक पहल कर सकते हैं। कहा कि बडे कार्यक्रम में संस्थान तम्बाकू मुक्त विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कराएगा।
बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा, बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुदेव सिंह, एआरपी सुरेश कुमार, शक्ति सिंह, प्र.अ. कैलाशचन्द जोशी, इं.प्र.अ.
हरिशंकर सोनी, इं.प्र.अ.
नरेश कुमार, प्र.अ.
चंद्रभूषण तिवारी सहित
प्राथमिक/उच्चप्राथमिक विद्यालयों के प्र.इं./ इं.प्र.अ., बुन्देखण्ड सेवा संस्थान कार्यकर्ता विवेक सिंह, हरिश्चंद्र, महेश कुमार, हाकिम सिंह आदि उपस्थित रहे।
*क्राइम खुलासा न्यूज़ जिला ब्यूरो ललितपुर रामजी तिवारी*