(इन्द्रगढ सवांददाता) 15 अगस्त रविवार को कापरेशन में कृषि विभाग द्वारा लगाये गए स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाओ का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बधाई वाला पोस्टर फाड़ने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया की राकेश बोयत के समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बधाई पोस्टर फाड़कर राकेश बोयत के जन्मदिन वाले पोस्टर लगा दिये गये,जो ओछी मानसिकता का संकेत है, उक्त कृत्य करने से सम्मानीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपमान हुआ है, इन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बाबुलाल बैरवा के नेतृत्व में इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी व आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 23 अगस्त सोमवार को इन्दगढ़ पेट्रोल पंप चौराहे पर पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत का पुतला जलाया गया जिसमें काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए वह राकेश बोयत मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री का यह अपमान नहीं सहेगा राजस्थान, राकेश बोयत व राकेश बोयत के समर्थकों को पार्टी से निष्कासित करो जैसे नारे लगाए पुतला दहन में पालिकाध्यक्ष बाबुलाल बैरवा, पार्षद नरेन्द्र कुमार जैन,पार्षद राहुल वर्मा,पार्षद आरिफ मेव, पार्षद कालूलाल नरवाल, मनोनीत पार्षद राजू मेव,बलवन सरपंच महावीर मीणा,कांग्रेस कार्यकर्ता रशीद शोररगर,मुकदर अली,शकील खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे