*लखीमपुर खीरी*
*उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की बैठक विलोबी हाल में आयोजित*

 लखीमपुर के विलोवी हाल में निविदा /संविदा कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेन्द पांडेय रहे   बैठक का संचालन जिला महामंत्रीअमित मिश्रा ने किया जिस में लखीमपुर जनपद के सभी संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया सर्व प्रथम लखीमपुर तथा मितौली पावर हाउस की कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महा मंत्री ने कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए संगठन आप लोगों के साथ है और समय समय पर संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं आगामी 7 सितंबर को लखनऊ में होने बाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जनपद के सभी पावर हाउसों से संविदा कर्मचारियों को समय से पहुचने की बात कही और धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी डिवीजन अध्यक्ष अभी से मेहनत से लग जाएं बैठक में मुख्य रूप से लखीमपुर   मोहम्मदी सहित सभी डिवीजन के अध्यक्ष सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे
 
रिपोर्ट -संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
أحدث أقدم