Kawad Yatra 2021: यूपी में इस तारीख से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश
Kawad Yatra 2021 Date: उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है. तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समीक्षा की और अहम निर्देश दिए.
Kawad Yatra 2021: यूपी में इस तारीख से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश
कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने अहम निर्देश दिए है. 25 जुलाई से शुरू हो हरे सावन (Sawan 2021) के महीने में हर साल होने वाले कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra Date) को लेकर सीएम योगी ने बड़ा फैसला किया था. इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे कोविड प्रोटोकोल के साथ कावड़ यात्रा संपन्न करवाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने कांवड़ यात्रा के संबंध में फील्ड के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. इस बैठक में सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों को परखने के साथ साथ कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश भी दिए है.
खास रिपोर्ट गौरव वर्मा लखीमपुर खीरी