खुशी दूबे के प्रकरण ने पकडी़ तूल
रिहाई को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष की अगुवाई में दिया गया ज्ञापन
बहराइच, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने पूर्व में हुए बिकरू कांड विकास दूवे इनकाउंटर में नवविवाहिता खुशी दूबे के पति क भी इनकाउंटर कर दिया गया था और नवविवाहिता खुशी दूबे को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था जबकि ब्राह्मण महासभा का कहना जांच में खुशी दूबे निर्दोष पायी गयी फिर भी खुशी दूबे जेल में कैद है आखिर क्यों? क्या सरकार ब्राह्मणों से करती है नफरत या फिर हो रही ब्रहमणों के साथ राजनीति? ब्रहामण महासभा के नगर अध्यक्ष ने यह भी कहा हमें विकास दूबे से कोई लेना देना नहीं हम अपनी निर्दोष बहन खुशी दूबे के लड रहे हैं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं जो बेकसूर है फिर भी पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा जो अब असहनीय है, ब्रह्माण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि निर्दोष परिवार का उत्पीड़न बन्द हो नहीं मजबूरन विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे बैठक में शिव नरायन, अमन तिवारी, शर्वेश त्रिपाठी, पंकज कुमार भारती, विजय सिंह, अमित पान्डेय, ध्रुव सिंह, प्रभात शुक्ला रत्नेश शुक्ला अनुज तिवारी,राहुल शुक्ला, अरुण पाठक आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ,
रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच