*पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल पहुंचे घटना-स्थल

मितौली l थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा मितौली में सुबह जानवरों के लिए घास काटने गई महिला का गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुष्पा देवी (30) सुबह अपने घर से पशुओं के लिए चारा काटने गई थी जिसका शव संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौका मुआइना किया घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी एस आई जे पी यादव मौजूद रहे  थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत घटित घटना को परिजनों के द्वारा रेप कर हत्या की साजिश बताई जा रही है वह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी द्वारा बताया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l

रिपोर्ट - संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
أحدث أقدم