राष्ट्रीय स्तर पर सैन समाज के अधिकारियों एवं कार्मिकों के संगठन की महती आवश्यकता-- इंजी.  मुकेश चन्द्रा दिल्ली

आदर्श  स्तिथियों से निकलकर  धरातल पर कार्य करें अधिकारी कर्मचारी-- गौरव कुमार लखनऊ

सेन समाज की उन्नति के लिए राजनैतिक शिक्षा लेकर राजनैतिक सहभागिता सुनिश्चित  करें-- भानु प्रताप लखनऊ

"इस आपा-धापी के युग मे ,बस प्यार ही एक सहारा हैं" -- बलराम श्रीवास्तव शिक्षक  मैनपुरी राष्ट्रीय कवि गीतकार 


महरौनी(ललितपुर)-- सेन समाज की उन्नति में शिक्षकों,कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भूमिका पर ऑनलाइन वेविनार  का आयोजन गौरव कुमार संभागीय विख्यापन अधिकारी लखनऊ के मुख्य अतिथि एवं रेलवे अधिकारी इंजी.मुकेश चन्द्रा दिल्ली की अध्यक्षता व राष्ट्रीय कवि लेखक शिक्षक बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी के विशिष्ठ आतिथ्य  एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य महरौनी ललितपुर के संचालन में सम्पन्न हुआ ।
अध्यक्षता करते हुए रेलवे अधिकारी इंजी.मुकेश चन्द्रा दिल्ली ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन तैयार करते हुए समाज की शैक्षिक,राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए  समर्पित  होकर कार्य करने की आवश्यकता हैं।
मुख्य अतिथि गौरव कुमार लखनऊ ने कहा कि बिना एजेंडा,बिना संगठन,बिना नेतृत्व तथा  दायित्वबोध के समाज बिना रडार बाले  वायुयान के समान हैं,हमें आदर्श स्तिथियों को छोड़कर भावार्थ कार्य करते हुए समाज को संगठित करने  के लिए कार्य करना होगा तथा सफल रणनीति बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि लेखक शिक्षक बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी  ने गीत के माध्यम से "बढ़ती जाती है तनातनी, मन से मन की है जंग ठनी, संबन्ध स्वार्थ में सने हुए,कटुता के जंगल घने हुए,परकटे लिए पंछी घायल,अपना अपनो से हारा हैं,इस आपा-धापी के युग मे,बस प्यार ही एक सहारा हैं"।।

डॉ नीलम श्रीवास्तव प्रोफेसर इंदौर ने कहा कि गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा का स्वयं दायित्व लेकर कार्य करना होगा।
राजनैतिक चिंतक विचारक भानु बाबा भारतीय लखनऊ ने कहा राजनैतिक शिक्षा का सामाजिक शिक्षा जितना ही महत्व हैं इसलिए राजनैतिक सहभागिता तभी मिलेगी जब हमें राजनीति की समझ हो।

कलकत्ता के समाजसेवी मांगीलाल गोंठिया ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में हम सभी को अपने  दायित्व को कर्तव्य मनाकर निभाना होगा।

राजेश सविता शिक्षक मथुरा ने कहा कि कहा कि राजनैतिक चेतना की शून्यता से उबरने के लिए शिक्षकों को समाज मे रहकर अपनी भूमिका निभानी होगी।
लाल चन्द्र सेन उप प्रधानाचार्य  धाता इंटर कालेज धाता फतेहपुर ने  कहा कि शिक्षक को अभिभावक की भूमिका में आना होगा तथा छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए अध्यापन करना होगा।
कृषि उप निदेशक विनोद शर्मा प्रयागराज ने कहा कि पानी की भांति विलोपित न होकर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना ही सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कम्बुपानी परीक्षा शिक्षा विभाग  भुवनेश्वर उड़ीसा ने कहा कि समाज के अधिकारी वर्ग को समाज से विरत नही रहना चाहिए।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीओम मेरठ ने कहा कि सैन समाज के वरिष्ठ और सफल लोगों को प्रेरणा बनना होगा जोकि समाज के प्रति उदासीनता की हैं।उन्होंने ज्योति से ज्वाला बनने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ प्रमोद शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर प्रयागराज ने कहा कि सामाजिक हित मे महापुरुषों से जुड़े साहित्य लेखन पर बल दिया।
शिक्षक कपिल आर्य हमीरपुर ने कहा कि सैन समाज के लोगों की प्रशासनिक क्षमता को बढाने की आवश्यकता हैं।
वंदना कुमारी शिक्षक बिहार ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए कारवां चल पड़ा हैं।
शिवकुमार मुम्बई ने कहा कि सेन समाज को अपनी सभी इकाइयों को मजबूत करना होगा।
वैष्णवी सविता उन्नाव ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा के प्रचार प्रसार का संकल्प लेना होगा।
मुकेश ठाकुर झारखंड ने कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को शिक्षित करना होगा चाहे हमें भूखा रहकर संघर्ष करना पड़े।
डॉ उमेश शर्मा ने कहा  कि  शिक्षक नव विचारों की स्थापना कर समाज का विकास करने में अपनी सफल भूमिका निभा सकते हैं।
लाल बहादुर शर्मा  शिक्षक समाजसेवी आजमगढ़ ने कहा कि नन्दवंशी गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए संघर्ष करना होगा।
रघुवीर श्रीवास कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मिहोना भिण्ड ने कहा कि सेन समाज क्वालिटी बाला समाज हैं।
मोहन राकेश रेलवे कर्मचारी बिहार ने कहा कि हम सभी को अपने निजी दायित्वों को निभाना होगा।
शिवनारायण ठाकुर ने कहा कि आप किसी भी संगठन या राजनैतिक पार्टी से जुड़े रहो लेकिन दिल अपने समाज के लिए समर्पित होना चाहिए।
छात्रा आकृति शर्मा प्रयागराज ने कहा कि हमें सामाजिक उत्थान के लिए सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना होगा।
राम नरेश सविता शिक्षक चित्रकूट एवं ग्राम प्रधान अलीगढ़ शैलेश कुमार सविता ने कहा कि धरातल पर मौलिक कार्य करते हुए समाज से जुड़ना होगा।

वेविनार में शोध छात्र  नरेंद्र ठाकुर प्रयागराज,उमेश पंवार आर्य डिफेंस  दिल्ली,प्रवक्ता जयवीर सिंह जौहर चित्रकूट,प्रो.अंगद प्रसाद इम्फाल मणिपुर,अजय शंकर ठाकुर,प्रदीप कुमार वर्मा शिक्षक,जितेंद्र शर्मा शिक्षक प्रयागराज,रामपाल व्यास गजरौला,झारखंडी ठाकुर,ब्रह्मदेव ठाकुर बिहार,विजय वर्मा दिवियापुर,मनोज सविता,सौरव कुमार सेन कचनौदाकलां ललितपुर,रजनीकांत सविता शिक्षक चित्रकूट,बिहारी लाल सविता जिलाध्यक्ष ललितपुर,एडवोकेट पुष्पेंद्र,वीरेंद्र कुमार सेन कौशाम्बी,चंद्रभान शर्मा दबोह बड़ौदरा गुजरात,मुकेश ठाकुर,मनोज सेन, अमित शर्मा,विकाश कुमार,लखन लाल सूर्यान्शी मोंठ, धर्मेंद्र शर्मा,संजय शर्मा,नारायण सिंह सेन,रितेश सेन नजीबाबाद बिजनौर,धीरज देसाई मोदीनगर आदि ने सेन समाज की उन्नति के लिए सपने विचार रखें।
संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार लाल चन्द्र सेन उप प्रधानाचार्य धाता इंटर कालेज धाता फतेहपुर ने जताया।
रिपोर्टर रामजी तिवारी
أحدث أقدم