*व्यापारियों के साथ थाना प्रभारी ने ली बैठक*
शैलेश कुमार बंटी के संग विपिन सिंह टीम कुशीनगर
*तमकुही राज़ कुशीनगर।तरया सुजान थाना क्षेत्र के तमकुही राज़ बाजार में व्यापारियों के समस्या को लेकर बुधवार की शाम को तरया सुजान थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी ने तमकुही चौकी पर व्यापारियों के साथ बैठक कर लोगों से सहयोग करने की अपील की । व्यापारियों से सुरक्षा स्वच्छता,व व्यवस्थित यातायात बनाने के लिए बातचीत करने के साथ ही उनकी सलाह ली गई। थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए व रात में हो सके तो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखें। साथ ही किराएदारों व दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की पूर्ण जानकारी थाने में जमा करें श यातायात संबंधी व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुकानों के सामने सामान न रखने, अव्यवस्थित वाहन खड़ा न करने के अलावा आसपास गंदगी न फैलाएं स्वच्छता में योगदान देने की बात कही।व्यवसाईयो ने पुलिस गश्त पर जोर देने और रात में घूम रहे संदिग्धों की धर पकड़ अभियान चलाने की बात कही थाना प्रभारी ने सर्वण व्यवसायियों से दुकानों में लगे कैमरे का रुख सड़क की तरफ़ करने, सभी दुकानों के बाहर वल्व जलाने के साथ ही दुकानदारों द्वारा टीम बनाकर पहरा देने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि व्यसाईयो व आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर हैं। तमकुही चौकी प्रभारी सुनील सिंह, कांस्टेबल सचिन विश्वकर्मा, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल अमित गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निवर्तमान नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश्वर सिंह पटेल, उपेन्द्र पटेल, राकेश सिंह, उमाशंकर पटेल, कृष्ण कुशवाहा मनोज सिंह*