ऑनलाइन ठगों के शिकार होते हैं सीधे-साधे लोग
रिपोर्ट आकाश मिश्र महसी बहराइच
राम गांव बहराइच। बहराइच जिले में अक्सर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आ ता रहता है जिस पर पुलिस प्रशासन कंट्रोल तो करती है मगर ऑनलाइन ठगों के नए-नए अंदाज से हर कोई धोखा खाकर अपना अकाउंट खाली करा लेता है एक ताजा मामला थाना राम गांव अंतर्गत रेहुवा मंसूर का है जहां पर श्रवण कुमार पुत्र प्रेम सागर शुक्ला ग्राम व पोस्ट रेहुआ मंसूर जिला बहराइच तहसील महसी थाना राम गांव की फेसबुक आईडी ऑनलाइन ठगों ने हैक कर ली बताया जा रहा है कि ऐसे कई मामले जनपदों से संज्ञान में आए हैं कि पहले फेसबुक आईडी हैक करके मित्रों से पैसों की मांग की जाती और लोगों की सहायता के लिए पैसे भी ट्रांसफर कर दे पता तो तब चलता है जब फोन पर जानकारी प्राप्त होती है तो पता चलता है कि फेसबुक आईडी को हैक कर दिया है इसी संबंध में श्रवण कुमार ने थाना राम गांव में प्रार्थना पत्र देते हुए ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।