लखीमपुर खीरी, 29जुलाई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित समूह सखियों का मॉड्यूल-1( समूह अवधारणा,  उद्देश्य एवं सिद्धांत) व मॉड्यूल-2( बुक्स ऑफ रिकॉर्ड एवं लेखांकन प्रपत्र) विषयक आठ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  22 से 30 जुलाई की अवधि में जिला ग्राम्य विकास संस्थानभंसरिया में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के विकास खंड- पलिया, मितौली एवं मोहम्मदी की 73 समूह सखियों एवं चार मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम का समापन कस्ता के विधायक सौरभ सिंह 'सोनू' द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। डॉ० राजकिशोर जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने विधायक को एवं पुष्पेंद्र कुमार वरिष्ठ प्रशिक्षक ने हरपाल सिंह ग्राम प्रधान गुठना बुजुर्ग को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक सोनू ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी समूह सखियों/प्रतिभागियों को दी। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वयं सहायता समूह द्वारा बहुत ही अच्छे कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। प्रधानमंत्री ने गत दिनों "मन की बात" कार्यक्रम में जनपद में समूह की बहनों के द्वारा केले के रेशे से बनाए जा रहे  उत्पादों की प्रशंसा की थी। विधायक ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, राजनीति में अपना स्थान बनाते हुए अपने सामाजिक एवं आर्थिक विकास को सुनिश्चित करते हुए खुद को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुझाव दिया। तदोपरांत विधायक ने संस्थान की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संस्थान में स्थापित अटल स्मृति पोषण वाटिका की प्रशंसा करते हुए इसको और अधिक सुंदर बनाने का सुझाव दिया।
      अंत में संस्थान के डॉ० राजकिशोर जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने विधायक सौरभ सिंह "सोनू" तथा हरपाल सिंह ग्राम प्रधान गुठना बुजुर्ग को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 रिपोर्ट संदीप कुमार जीतू
أحدث أقدم