लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, 03 अवैध तमंचा, 07 जिंदा कारतूस, 01 चाकू व आला नकब बरामद
संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 17/18.07.2021 की रात्रि थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उमरिया बाजार शारदानगर से चोरी की योजना बनाते हुए 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध तमंचा, 07 जिंदा कारतूस, 01 चाकू व आला नकब बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली सदर पर अभियुक्तों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1़.एजाज पुत्र पुत्तू निवासी मोहल्ला मुस्लिम नगर हाजीपुरवा महेवांगज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।
2.रामसागर पुत्र पराग वर्मा निवासी ग्राम गोडवा पकरिया थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।
3.देशराज पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम गोडवा पकरिया थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।
4.दिनेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम सुहेला थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।
बरामदगी का विवरणः-
02 अवैध तमंचा 315 बोर व 05 जिंदा कारतूस
01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस
01 अदद चाकू
01 अदद आला नकब
01 अदद प्लास
पुलिस टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 कृपेन्द्र सिंह थाना कोतवाली सदर खीरी।
2. हे0 का0 निसार अहमद थाना कोतवाली सदर खीरी।
3. हे0 का0 हेमन्त सिंह थाना कोतवाली सदर खीरी।
4. हे0 का0 विजय शर्मा थाना कोतवाली सदर खीरी।
5. का0 विजय कुमार थाना कोतवाली सदर खीरी।
6. का0 रमेश कुमार थाना कोतवाली सदर खीरी।
7. का0 जोनी कुमार थाना कोतवाली सदर खीरी।
8. का0 रणजीत सिंह थाना कोतवाली सदर खीरी।
9. का0 ध्रुव राघव थाना कोतवाली सदर खीरी।
10. का0 मनीष यादव थाना कोतवाली सदर खीरी।
11.का0 कौशलेन्द्र मिश्रा थाना कोतवाली सदर खीरी।
रिपोर्ट -संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी