आज विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड मितौली की बैठक सती मंदिर में विपिन भट्ट की प्रेरणा से जिला अध्यक्ष बांकेबिहारी दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें लखीमपुर खीरी से पधारे मुख्य वक्ता बृजेश पाण्डेय प्रान्त संगठन सहमंत्री उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू समाज का बड़ा गौरव शाली इतिहास रहा है हजारों साल गुलाम रहते हुए लाखों यातनाएं सहने पर भी हमारे पूर्वजों ने अपनी संस्क्रति और धर्म को नही छोड़ा।इस समय कुछ इस्लामी व ईसाई ताकतों द्वारा हिन्दू समाज को बरगला कर धर्मांतरित करने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता गांव स्तर पर समिति बनाकर जनजागरण का कार्य करें एवम लव जेहाद के खिलाफ कार्यकर्ता हर गांव में अपनी टोली बनाकर षड़यंत्रकारिओं को रोके। और हिन्दू धर्म की माताओं बहनों के अस्तित्व की रक्षा करें उपाध्यक्ष रामशंकर गुप्ता ने कहा आज हम हिन्दू समुदाय के लोग अपने स्थान से 200 किलोमीटर दूर जाते हैं तो हमारी हिन्दू होने की कोई पहचान नहीं होती है इसलिए हम सभी को शिखा चन्दन कलावा जैसे चिन्ह का होना अनिवार्य करना होगा
प्रखण्ड में कुछ नई घोषणाएं भी की गई एवं मितौली में विश्व हिंदू परिषद समिति का गठन भी किया गया। माताओं बहनों को सम्मलित करने पर भी जोर दिया गया। मातृशक्ति के लिए संयोजिका अनीता मिश्रा जी को कार्यभार सौंपा गया।
प्रखंड अध्यक्ष,रमेश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष,पवन मिश्रा, मंत्री, जितेन्द्र मिश्रा, धर्म प्रचार मंत्री, गिरधारी लाल त्रिवेदी,सत्संग प्रमुख,संदीप कुमार -संरक्षक,कप्तान सिंह धर्म प्रचार प्रसार हेतु नेम प्रकाश पाल को नियुक्त किया गया बैठक में, नितीश गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी