#महरौनी - #नाराहट मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्र के युवाओं की प्रथम बैठक 🚩
विगत पांच वर्षो से नाराहट-महरौनी मार्ग की दुर्गम स्थिति एक बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है पिछले पांच वर्षो में सड़क के प्रति प्रतिनिधियों द्वारा निष्क्रिय रवैया के अलावा कुछ प्राप्त नही हुआ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की भीषण समस्या के निराकरण हेतु युवाओं में आक्रोश स्प्ष्ट देखा जा रहा है जिसमें सड़क बिजली, शिक्षा, सफाई आदि को लेकर गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है बताया जा रहा है यह जनांदोलन की तैयारी है
आज इसी मुद्दे को लेकर एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग सभी ग्रामों से युवाओं ने सहभागिता ली जिसमें
रामु कुशवाहा ( जि.प. सदस्य बिरधा ) रोहित पांडेय अभिषेक पुरोहित वैभव चौहान ध्रुव राजा रवि पांडेय डॉ दीपक पस्तोर राधे गोस्वामी सत्यम परिहार अंकित पाठक सिर्जन सतभैया मानस दीक्षित अमित नामदेव अक्षय पाटकर ओमकार दुबे लवी राजा बुंदेला डोंगरा सतेंद्र सिंह तराओली (प्रधान) एवं अन्य युवा साथी बैठक का हिस्सा रहे सभी साथियों ने संकल्प लिया न कि जब तक हमारे द्वारा किए इस बैठक में उठाए गए मुद्दों पर विशेषकर महरौनी नाराहट मार्ग का निर्माण न हुआ तो आने वाले चुनाव का सम्पूर्ण क्षेत्र बहिष्कार करेगा..... मुख्य वक्ता कवि पंकज पंडित रहे
क्राइम खुलासा न्यूज़ से रामजी तिवारी की रिपोर्ट