मौर्या एक्सप्रेस को राउरकेला से चलाने का आग्रह

राउरकेला ओड़िशा

राउरकेला शहर की अग्रणी समाजिक संस्था सुपर 20 के संस्थापक अध्यक्ष नितेश कुमार संग संस्था के समाजसेवी सनोज शर्मा, सच्चिदानंद सिन्हा ने राउरकेला जंक्शन से मौर्या एक्सप्रेस को चलाने को लेकर राउरकेला स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात करने पहुंचे उनके अनुपस्थिति में स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात की गई। तत्पश्चात ए आर एम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। । सदस्य मंडली ने कहा कि वर्तमान में हटिया से गोरखपुर  के बीच चलने वाली मौर्या एक्सप्रेस को राउरकेला से करने की मांग क ई वर्षों से है। लॉकडाउन के पहले राउरकेला से इसके सम्प्रसारण की खबर भी अखबारों में प्रकाशित हुई थी। बताया गया कि राउरकेला से हटिया जाकर वहां से मौर्या एक्सप्रेस पकड़ने के क्रम में यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन बदलने के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सदस्यों ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुये कहा कि राउकेला रेलवे स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पुर्वांचल जाते हैं।  एक मात्र ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर होते हुए राजेन्द्र नगर जाती है। जहां से फिर अन्य साधनों से मुजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर जाने में यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।  इस अवसर पर नितेश ने प्रबंधन से आग्रह करते हुए कहा कि इससे काफी संख्या में लोगों को मदद मिलेगी‌ क्यों कि यह ट्रेन वर्तमान में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश राज्यों को कवर करती है। राउरकेला से चलाने पर ओड़िशा प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा होगा। इसे ध्यान में रखते हुये मौर्या एक्सप्रेस को  राउकेला स्टेशन से चलाया जाए। सदस्यों के इस आग्रह पर प्रबंधन ने भी सहमति दिखाई। साथ ही इसके लिए उच्च अधिकारियों से विचार करने की बात कही।
أحدث أقدم