*कलंकित पत्रकार बनता अपने मुंह मिया मिट्ठू*

*चोर के दाढ़ी में तिनका वाली कहानी यहां चरित्रार्थ होती है*

एक ऐसे कलंकित पत्रकार की कहानी से आपको रूआबरू कराते हैं जो झोलाछापों  व नशीली सामग्री बेंचने वालों से माहवारी लेता है और कहता है  हम सबसे श्रेष्ठ पत्रकार हैं। लोगों में चर्चा है कि यह एक ऐसा कलंकित पत्रकार है जिसके विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने से लाखों रुपए जुर्माना लगने के साथ साथ  न्यायालय में अवैध कब्जे का मुकदमा भी चल रहा है। कहानी यहीं समाप्त नही होती  उसके द्वारा की गई अभिलेखीय जालसाजी उजागर होने पर कई धाराओं में अभियोग दर्ज होने की संभावनाएं हैं जिससे वह जेल भी जा सकता है। इतना ही नही उसका मुख्य कार्य झोलाछापों सहित नशीले पदार्थों की विक्री करने वालों से माहवारी तय करके वसूली करना। चर्चा तो यहां तक है कि यदि कोई पत्रकार इन झोलाछापों सहित नशीली पदार्थों की विक्री करने वालों के पास जाकर पूंछताछ कर ले या खबर उजागर कर दे तो यह अनाप शनाप बकने लगता है। लोगों में चर्चा है कि रेल अधिकारी द्वारा बेइज्जत किया जाने वाला व कालर पकड़ कर घसीटते हुए थाने में इंस्पेक्टर द्वारा बेइज्जत किया जाने वाला व  जगह जगह बेइज्जत होने वाले इस कलंकित पत्रकार के पेट में इसलिए दर्द होने लगता है कि यदि खबर प्रकाशित होगी और कार्यवाही हो जाएगी तो वसूली भी बन्द हो जाएगी । अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करने हेतु कलंकित पत्रकार द्वारा अनाप शनाप लिखा जाता है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि अवैध वसूली बन्द होने के डर से इसके छटपटाहट मच जाती है जिससे चोर के दाढ़ी में तिनका वाली कहावत यहां चरित्रार्थ होती है।
खास रिपोर्ट मोहम्मद अनीस ब्यूरो चीफ 
क्राइम खुलासा न्यूज़ देवीपाटन मंडल गोंडा
أحدث أقدم