*आशाओं का सही समय पर भुगतान ना होने को लेकर आशाओं द्वारा कार्य बहिष्कार*
लखीमपुर खीरी | विकासखंड रमिया बेहड़ के इंद्रबहादुर इंटर कॉलेज ढखेरवा चौराहा में आशा उत्थान समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस बैठक के कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश संरक्षक राकेश तिवारी और मितौली तहसील संरक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें बैठक में समस्त आशाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को संगठन के कार्यकर्ता के सम्मुख अवगत कराया की जिस प्रकार आशा गांव की एक मुख्य कार्यकर्ती के रूप में जानी जाती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी आशाओं को धमकी देकर कहते हैं कि आपको निकाल देंगे जबकि ईमानदारी निष्ठा से आशा अपना कार्य करती रहती हैं और इस बैठक में मुख्य भूमिका रही की आशाओं को 1 साल के ऊपर तक का भुगतान अगर सही समय पर ना किया गया तो समस्त आशाओं ने अपना कार्य बहिष्कार के लिए ऐलान किया हैं
इस बैठक में मौजूद रहे आशाएं रातरानी मौर्य, स्नेहा मौर्या, उषा देवी, रवि वर्मा, लक्ष्मी देवी, रिचा देवी, रहमत जहां, सुनीता देवी, गीता देवी, ललिता, रेनू मनार, रामरति, संगीता देवी, कमर जहां, राम जानकी, शिव देवी, ज्योति बंसल, माया देवी, सीमा देवी, कमलावती, सुनीता देवी, सुनीता मिश्रा आज समस्त आशाएं उपस्थित रहीं
रिपोर्ट संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी