*11,000 हाईटेंशन वोल्टेज की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत*

*बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिता पुत्र की गई जान l*


बी ए न्यूज़/ संदीप कुमार जीतू/राजकुमार सिंह l

मितौली l तहसील के अंतर्गत थाना मैगलगंज के ग्राम सहोरा का मामला है जहां पिता निर्मल सिंह लाली (50) पुत्र मनप्रीत सिंह (20) पिता और पुत्र सुबह खेत पर काम करने गए थे l जहां पर 11000 वोल्टेज विद्युत का तार टूट कर खेत में गिर गया था जिसकी सूचना पावर हाउस को दी गई लेकिन तार को खंभे पर नहीं बंधवाया गया जिसकी चपेट में आकर पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । यहां पर बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। घटना की सूचना प्राप्त होने के कई घंटे बाद मैगलगंज पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे यह प्रतीत होता है बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से पिता-पुत्र की जान चली गई मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है l

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी


أحدث أقدم