पसगवां ब्लॉक में नामांकन के दौरान हुई हिंसा में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही।
सीओ,दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड।

लखीमपुर खीरी।पसगवां ब्लॉक में नामांकन के दौरान हुई हिंसा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री ने कड़ा एक्शन लिया जिसमें लापरवाह सीओ और थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।बता दें कि नामांकन के दौरान सपा की महिला प्रत्याशी के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े खुल गए मामला जब सोशल मीडिया में उछला और चारों तरफ सरकार की कड़ी निंदा होने लगी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे इस पर सरकार बैकफुट पर आ गई और पसगवां काण्ड में बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल और पसगवां इंस्पेक्टर आर्दश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद सस्पेंड कर दिए गए।इसी क्रम में चौकी इंचार्ज बरवर महेश गंगवार,चौकी इंचार्ज जेबीगंज दुर्वेश गंगवार और उचौलिया प्रभारी उग्रसेन सस्पेंड कर दिए गए।पसगवां में महिला प्रस्तावक व प्रत्याशी को पीटा गया था और जमकर हंगामा हुआ था।पसगवां मामले में नामजद अभियुक्त यश वर्मा की गिरफ्तारी करके मामले में चार टीमें काम कर रही हैं।पसगवां ब्लॉक में नामांकन के दौरान पुलिस के सामने जमकर बवाल हुआ था। ब्लाक गेट के सामने ही भाजपा-सपा समर्थक भिड़ गए थे।महिला सपा प्रत्याशी व प्रस्तावक से मारपीट हुई थी।आरोप है कि इसमें उनके कपड़े खुल गए।सपा का आरोप है कि आरओ के सामने से भाजपा समर्थक पर्चा छीनकर ले गए।उधर भाजपा नेताओं का कहना है कि सपा कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की।बाकी जगह चुनाव शांतिपूर्वक चला।दो भाजपा कार्यकर्ता भी मारपीट में जख्मी हैं।पसगवां ब्लॉक से भाजपा ने शिखा सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था।वहीं सपा ने सेमरा जानीपुर निवासी रीतू सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बताया जाता है कि गुरुवार को सपा प्रत्याशी रीतू सिंह अपना पर्चा दाखिल करने क्रांति कुमार सिंह और एमएलसी शशांक यादव के साथ पसगवां ब्लाक जा रही थी।इसी दौरान बवाल हो गया था।सपा नेताओं की गाड़ी भी घेरी गई थी।भाजपा का कहना था कि इस गाड़ी से उनके एक कार्यकर्ता को टक्कर मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया था।वहीं नामांकन के लिए ब्लाक जाते वक्त फिर बवाल हो गया।गेट पर सपा-भाजपा समर्थक भिड़ गए।इस दौरान अंदर जा रहीं महिला प्रस्तावक अनीता को भी खींचा गया।सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह व भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई।क्रांति कुमार का आरोप है कि ब्लाक के अंदर आरओ के हाथ से पर्चा छीनकर भाजपा के लोग ले गए और उसको फाड़ दिया।आरोप है कि प्रत्याशी रीतू सिंह से मारपीट हुई इसमें उनके कपड़े फट गए।उधर भाजपा जिला प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि सपाई वहां जानबूझकर बवाल करने गए थे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीटा है।इसके बाद क्रिया की प्रतिक्रिया हुई है।डीएम डॉ अरविंद चौरसिया ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।लखनऊ में सपा के पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित सपा प्रत्याशी को बुलाया था जहां पर पसगवां की सपा महिला प्रस्तावक से बदसलूकी के मामले पर प्रत्याशी रीतु सिंह और उनकी प्रस्तावक से मुलाकात की।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी को बुलाया था।सपा एमएलसी शशांक ने तीनों को लेकर लखनऊ पहुंचे थे जहां अखिलेश यादव भी महिला प्रत्याशी से मुलाकात की।लखीमपुर खीरी के पसगवां में महिला की साड़ी खीचने के मामले में नामजद आरोपी यश को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले में खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं।मामले में एसडीएम की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
महिला प्रस्तावक की तहरीर के आधार पर थाना पसगवां में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है नामजद एक अभियुक्त को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगाई गई हैं।मामले में दोषी लोगों पर कठोर कर्रवाई की जाएगी।
विजय ढुल पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी।

रिपोर्ट संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
أحدث أقدم