*रेहुआ मंसूर मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान*


*रेहुआ मंसूर की सड़क व जल निकासी व्यवस्था  राम भरोसे*




*रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच*


बहराइच जिले के विकासखंड महसी अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर से गढ़वा चौराहा को जोड़ने वाली  मुख्य मार्ग पर बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पानी निकासी की व्यवस्था ना होने से पानी बीच रोड पर जमा हो जाता है जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है इसी रोड पर प्राथमिक विद्यालय स्थित है प्राथमिक विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में कड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण ना होने के कारण रोड पर पानी जमा हो जाता है चौराहा वासियों ने सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई अप्लीकेशन उच्च अधिकारियों तक डाल चुके हैं ग्रामीणों के जानकारी के मुताबिक या सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है लेकिन इस पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा
أحدث أقدم