*मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री  के नाम ज्ञापन सौंपा।*

कैलारस तहसील में आज पटवारी संघ कैलारस द्वारा तहसील पर एकत्रित होकर पटवारियों द्वारा तहसीलदार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख मांगों में बताया गया कि पटवारियों की ग्रेड पे 2800 रुपए एवं समयमान वेतनमान की विसंगतियों को दूर किया जाए तथा पटवारियों की गृह जिले में पद स्थापना की जाए एवं नए पटवारियों की सीपीसीटी अनिवार्यता संबंधी नियम निरस्त किए जावे, और सभी मांगों का  निराकरण शीघ्र किया जाए। ज्ञापन देने वालों में पटवारी जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम कुमार धाकड़, प्रदीप इक्का, माखनअर्गल, नरेंद्र टुडेलकर, केके मुदगल, सतीश धाकड़, भारत राजपूत, उपेंद्र करेरिया, विवेक जादौन ,राधेश्याम शर्मा, एवं समस्त पटवारीगढ़ मौजूद रहे।
खास रिपोर्ट अमन परमार मुरैना मध्य प्रदेश
أحدث أقدم