*आखिरकार जिला प्रशासन क्यों मौन हुआ। इन दोनों मुद्दों में से किसी एक मामले पर भी कार्यवाही नहीं की गई*


*मुरैना/ब्यूरो, अमन परमार*
कैलारस । कैलारस में महिला बाल बिकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें आज बिना अनुमति के कारण पुलिस पहुँची ओर मौके से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से मीटिंग लेने वाली सुपरवाइजर मेडम का नाम पता पूछ कर रवाना किया ...

कैलारस में महिला बाल विकास की सुपरवाइजर तृप्ति अवस्थी ने विगत दिन दोपहर के समय आंतरी स्थित लख्खी मंदिर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें सुपरवाइजर के द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप द्वारा निर्देशित कर लख्खी मंदिर पर आने के मैसेज किया , जिसमें चलते नैपरी सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं लख्खी मंदिर पर एकत्रित हुई आयोजित बैठक दोपहर के समय ए एस आर की जानकारी लेना थी लेकिन मौक पर पुलिस पहुंची और मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर बोली कि आप यहां किसके आदेश से बैठी हो तो सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर मैडम तृप्ति अवस्थी का नाम बताया और कहा कि मैडम द्वारा यहां वार्षिक स्थिति रिपोर्ट के लिए बैठक की जा रही है जिसके चलते हमें यहां बुलाया गया है जिस पर थाना कैलारस पुलिस थाना की उपनिरीक्षक प्रीति जादोंन ने सुपरवाइजर मैडम से फोन पर चर्चा की जिसके दौरान सुपरवाइजर मैडम ने बताया कि उनके द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें नैपरी सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लख्खी मंदिर पर बुलाया गया और वहां तो उनकी जानकारियां भरवाई जा रही थी लेकिन जब अनुमति की बात कही तो सुपरवाइजर मैडम चुप होकर फोन काट दिया जिस पर प्रीति जादोंन ने सेक्टर सुपरवाइजर को कहा कि संक्रमण के चलते यह सब गैर कानूनी है आप यहां भीड़ एकत्रित नहीं करते और सभी आंगनवाड़ी कर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वहां मौके से अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए मीटिंग कैंसिल हो गई! आखिरकार इस मुद्दे में कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसके लिए सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया तब भी किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस विषय में सभी वरिष्ठ अधिकारी मौन हुए। इस विषय में सब इंस्पेक्टर प्रीति जादौन ने स्वयं कार्यालय पर श्रीमती रचना जैन से बात की तो उन्होंने भी इस विषय में संतुष्ट जनक जवाब नहीं दिया। आप देखेंगे कि इस विषय में कलेक्टर महोदय क्या कार्यवाही करेंगे।

*प्रशासन की डील पोल का दूसरा नतीजा सबलगढ़ जि़म्मेदार अधिकारी अभी मोन*
वहीं दूसरी तरफ जनपद पंचायत सबलगढ़ की ग्राम पंचायत सराय में आंगनवाड़ी केंद्र पर भूसा कंडे और भैंस बंधी हुई पाई गई जिसकी जानकारी परियोजना अधिकारी रचना जैन को बताई गई जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि ग्रामीण जनों द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कभी कभार खुलती है। इसमें कई समय से भूसा कंडे और भैंस बंधी रहती हैं।


*सुश्री अंकिता धाकरें एसडीएम सबलगढ़ द्वारा फोन पर बात की गई। उन्होंने कहा इस विषय में बात करुंगी।*

*इस विषय में परियोजना अधिकारी रचना जैन से बात की गई और उन्हें इन दोनों मुद्दों के बारे में बताया गया जिसमें एक मुद्दे के बारे में ए एस आर की मीटिंग की वजह कोरोना की मीटिंग बताकर मामले को शांत किया और वहीं दूसरी तरफ सबलगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय में आंगनवाड़ी केंद्र के बारे में बताया गया जिसके बारे में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।*

*तहसीलदार भरत कुमार के शब्दों के द्वारा कहा गया कि इस मामले में भी बिना लेटर आदेश की मौखिक शब्दों के आधार पर तहसीलदार भरत कुमार ने भी महिला बाल विकास के मामले में कार्रवाई करने से किया इनकार और मां की शब्दों के आधार पर दिया सहयोग।*

*कलेक्टर महोदय बी कार्तिकेयन के शब्दों द्वारा फोन पर बात की गई। इस मामले में कलेक्टर महोदय को भी अवगत कराया गया जिनके द्वारा कहा गया कि ठीक है मामले को देखते हैं। जिसके बावजूद आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी।*
أحدث أقدم