*क्राइम खुलासा लाइव टीवी न्यूज*

    श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

दिनांक 22.05.2021

 *पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने जिला करागार बहराइच का किया औचक निरीक्षण* 

दिनांक 21.05.2021 को शाम 6:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य व अपर जिलाधिकारी श्री योगानन्द पाण्डेय द्वारा जिला कारागार बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया तथा जिला जेल की सुविधाओं का जायजा लिया। जेल में खाने व साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात की।
           पुलिस अधीक्षक ने जेल में निरुद्ध जनपद श्रावस्ती के बंदियों की समस्याओं को सुना। कई बैरकों में सघन तलाशी ली गई। जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही साफ-सफाई व भोजन के लिए जेलकर्मियों को निर्देशित किया गया।
أحدث أقدم