*न्याय पंचायत नेवादा के परिषदीय विधालय का एआरपी ने किया औचक निरीक्षण*
बहराइच । तजवापुर ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय राम गांव का औचक निरीक्षण एआरपी नन्द कुमार शुक्ला ने शानिवार को किया निरीक्षण के दौरान शिक्षिका प्रीति अग्रवाल , आकांक्षा सिंह , आकांक्षा गौतम , नीतू श्रीवास्तव शिक्षक दुर्गेश चन्द श्री वास्तव उपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान एआरपी ने शिक्षक डायरी और कक्षा में लगे चार्ट को देखा सभी शिक्षकों से प्रेरणा लक्षय , प्रेरणा तालिका बेसलाइन टेस्ट के बारे में जानकारी ली शिक्षकों के जवाब से एआरपी शुक्ला संतुष्ट दिखे स्कूल में लगे कूड़े के ढेर को देखकर नाराजगी जताई और कूड़े के ढेर को तुरन्त हटाने के लिए सम्बन्धित इंचार्ज शिक्षिका को निर्देश दिया। एआरपी शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय धोबिहा का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बिधालय की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।