बहराइच शिवसेना के पदाधिकारियों द्वारा कल छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 24 जवानों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की
रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच
| इस अवसर पर शिवसेना बहराइच के नगर प्रमुख और श्रावस्ती लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रजवंत सिंह ने शहीद स्थल पर अपनी श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि कल एक कायराना हमले में भारत माता ने 22 वीर सपूतों को खो दिया , जिससे की आज देश बहुत व्यथित है ! भारत के ये वीर सैनिक अपनी जान को हथेली पर रखकर इस देश के सरहदों की रक्षा करते है ताकि इस देश का प्रतेयक नागरिक चैन की नींद सो सके ! ऐसे में जब इन सैनिकों पर इस तरह का कायराना हमला होता है , तो मन बहुत व्यथित हो जाता है ,क्योकि ये हमला सिर्फ इन सैनिकों पर नही होता ,बल्कि देश के अस्मिता पर भी होता है और इस तरह के हमले में सिर्फ एक सैनिक ही नही शहीद होता ,अपितु उस सैनिक का पूरा परिवार ही शहीद हो जाता है !जहाँ एक तरफ देश के ये वीर सैनिक अपनी जान को खतरे में डालकर अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे है ,वहीँ खुद को चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी इस कोरोना काल में बंगाल में चुनाव के लिए जनसभा कर रहे है ,ऐसा लगता है कि मोदी जी और उनकी सरकार ये समझते है कि जहाँ चुनाव होता है वहाँ पर कोरोना नही फैलता ! इस संकट की घड़ी में जब देश विभिन्न परेशानियों से जूझ रहा है और देश में इस तरह से नक्सल वाद बढ़ता ही जा रहा है , तब प्रधानमंत्री जी का ये रवैया ये स्पष्ट बताता है कि उन्हें सिर्फ सत्ता ही दिखाई देती है !
इस अवसर पर शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज सिंह , नगर प्रमुख रजवंत सिंह , जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ,उपप्रमुख संदीप कुमार मुन्ना निषाद , छात्र सेना के जिला प्रभारी नित्यानंद पासवान ,व्यापार सेना के नगर प्रमुख सत्य प्रकाश जायसवाल , युवा सेना के जिला महासचिव महाकाल श्रीवास्तव आदि लोगो ने अपनी श्रदांजळी अर्पित की !
भवदीय
अभिषेक कुमार गुप्ता
जिला महासचिव
शिवसेना बहराइच
9838978760