ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच
उत्तर प्रदेश अंतर्गत जनपद बहराइच में विकास खंड पयागपुर के ग्राम पंचायत बेलवा पदुम में हरिजन एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का जो सपना था की हमारा ग्राम पंचायत अबकी बार या तो प्रधान पद हरिजन के खाते में जाएगी या तो पिछड़ा वर्ग के खाते में जाएगी लेकिन ऐसा ना होने से हरिजन व पिछड़े वर्ग के लोगों के आशाओं पर पानी फिर गया प्रधान पद के दावेदारी करने वाले हरिजन श्री झब्बर प्रसाद,अयोध्या प्रसाद, अलख राम उर्फ अलखे एवं पिछड़ा वर्ग से दावैदारी करने वाले योगेन्द्र प्रसाद वर्मा आदि लोगों का कहना है कि हमारा ग्राम पंचायत चक्राअनुसार एवं अवरोही क्रम व जनसंख्या को देखते हुए प्रधान पद हरिजन या पिछड़ी वर्ग के खाते में जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा न हो कर अनारक्षित महिला के खाते में डाल दी गई है जबकि वर्ष 1995 में सामान्य थी वर्ष 2005 में सामान्य थी 2015 में सामान्य थी और फिर 2021 में भी सामान्य महिला कर दी गई है इस तरह से हम लोगों को चुनाव लड़ने के लिए मौका ही नहीं दिया गया इसलिए हम लोग चुनाव से बंचित हो गए।
प्रेषक:-जीतेंद्र कुमार तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़/
प्रदेश अध्यक्ष भ्रष्टाचार मिटाओ सेना उ०प्र०9919321023