*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
दिनांक:- 04.03.2021
*मिशन शक्ति कार्यक्रम* के अंतर्गत जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना में कार्यक्रम का आयोजन *पुलिस अधीक्षक* द्वारा छात्राओं को जानकारी देते हुए किया गया जागरूक
आज दिनांक 4 मार्च 2021 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के दृष्टिगत जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबरो आदि के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्री के0के0 यादव, प्रभारी निरीक्षक इकौना श्री ज्ञानेंद्र पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
*इसी क्रम में-*
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थाना में गठित *नारी सुरक्षा दल* द्वारा विभिन्न कस्बा,क्षेत्र,बाजार,माल, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया।
नारी सुरक्षा दल द्वारा भ्रमण के दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं/बच्चियों को *मिशन शक्ति अभियान* के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।
इसी के साथ थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा महिलाओं की समस्याओं को निरंतर सुना जा रहा हैं।