*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
                                                                                           
              दिनांकः 05.03.2021

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद के थानों पर लावारिश वाहन, मालमुकदमाती वाहनों निस्तारण व न्यायालय संबंधी रजिस्टरो के मिलान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थें। जिसके क्रम में आज दिनांक 05.03.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0दूबे द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मालनिस्तारण हेडमोहर्रिर व कांस्टेबल मुंशी के साथ मीटिंग की गयी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित मालो की समीक्षा की गयी  तथा न्यायालय संबंधी रजिस्टरों का मिलान किया गया व न्यायालय में प्रेषित किए गए आरोप पत्रों का दिनांक वार चेक किया गया तथा समय से आरोप पत्रो का अंकन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
أحدث أقدم