करनैलगंज गोंडा। फिर एक बार नगर में कोरोना का दहसत। कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में कोरोना पॉजिटिव का मरीज पाया गया जिससे फिर एक बार बीते कुछ महीनों की याद दिला दी।जिससे नगर। व मोहल्ला के लोगो में एक बार फिर चिंता का कारण बन गया।कुछ ही महीने पहले लोगो को कोरोना नामक वायरस से मिली थी सांस और अपना सामान्य जीवन यापन व्यतीत करने लगे थे।लेकिन मोहल्ला में एक कोरोना मरीज मिल जाने से लोगो में चिंता का विषय बन गया।मिली जानकारी के अनुसार। नगर के मोहल्ला बालूगंज की एक महिला जो अपने उपचार के लिए लखनऊ गई थी। जहां जांच के दौरान उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नगर के सी एच सी के अधीक्षक डॉ सुरेश चन्द्र ने बताया कि जानकारी मिलने पर एक टीम को उनके घर भेजा गया है और होम आइसोलेट किया गया और बताया गया की महिला के संपर्क में आए सभी लोगो का शुक्रवार को सी एच सी में जांच कराई जाएगी।
रिपोर्टर मोहित कुमार