*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 *पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना इकौना का किया गया निरीक्षण* 

   आज दिनांक 12.03.2021 को *पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य* द्वारा थाना इकौना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाने पर तैनात विवेचको के साथ मीटिंग कर लंबित एहकमात की समीक्षा की गई। इस दौरान थाना पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। 

     तत्पश्चात थाना परिसर, आगन्तुक कक्ष , हवालात, बैरक, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों को चेक किया गया। शस्त्रों व रजिस्टरों के रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक रही।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री ज्ञानेंद्र पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
أحدث أقدم