*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

12 लाभार्थियों को वितरण किया गया आवासीय पट्टा का अभिलेख 

बहराइच 02 मार्च। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा तहसील के परगना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम पूरेदिलदार सिंह के अर्जुन सिंह, भीम सिंह, ओम नरायन सिंह, असगर अली, मातवर सिंह, लाल बच्चा सिंह, साबिर, इंद्रीश, मुनऊ, राम प्रसाद, कृपाराम व मुनीजर को आवास स्थल पट्टा अभिलेख का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डाॅ. आर.के. सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.पी. सिंह, अधि.अभि. लो.नि.वि. आर.के. राम, डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
أحدث أقدم