*क्राइम खुलासा न्यूज़*

     श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 3 मार्च 2021

 *अंगनू हत्याकांड में वांछित रुपया 10000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा अंगनू हत्याकांड का वांछित/रुपया 10 हजार का इनामिया अभियुक्त पिंटू केवट पुत्र कंधई केवट निवासी पश्चिमी केवटन पुरवा दाखिला सेमगढ़ा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को सेमगढ़ा कस्बे के बाहर स्थित मदरसा दिलबहार खान इस्लामिया जूनियर स्कूल के पास से गिरफ्तार कर अंगनू की साइकिल बरामद कर जेल रवाना किया गया।
   यह अभियुक्त दिनांक 24.02.2021 से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा रुपया 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
أحدث أقدم