*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
दिनांक 24.03.2021
*अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 02 अदद नाजायज तमंचा निर्मित व कुछ अर्द्धनिर्मित शस्त्र मय शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक *श्री अरविंद कुमार मौर्य* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री बी0सी0 दूबे* के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर मय टीम द्वारा सीटकहना जंगल के पास से अभियुक्त नसीब अली पुत्र छेदम्मी निवासी शिकारी चौड़ा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण करने में प्रयुक्त सामान मय उपकरण व 02 अदद देसी कट्टा 12 बोर व कुछ अर्द्धनिर्मित शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 57/2021 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
*गिरफ्तारी स्थान*
सुजांडीह जंगल के पास थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. नसीब अली पुत्र छेदम्मी निवासी शिकारी चौड़ा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के विरुद्ध *हत्या, बलात्कार, चोरी, शराब, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर व अन्य विभिन्न धाराओं* से संबंधित *कुल 15 अभियोग* पंजीकृत हैं।