*क्राइम खुलासा न्यूज़*

     बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

बहराइच यूपी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से दिया गया ,जिसमे उनसे पेट्रोल डीजल की कीमतों के वैट टैक्स में कमी लेकर तत्काल 10 रूपये कीमतें कम करने की मांग की गयी !
इसके पूर्व नगर प्रमुख रजवंत सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार पेट्रोल डीजल पर 70% टैक्स लेकर जनता के साथ अन्याय कर रही है ! आज जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इतनी कम है उसके बाद भी सरकार दवरा पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपये को छूने वाले है ,जोकि पूरी तरह से गलत है ! इसलिए सरकार को चाहिए की पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाकर आम जनता को कम से कम 35 रुपये प्रति लीटर की राहत देनी चाहिए !
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह ,नगर प्रमुख रजवंत सिंह ,जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता , युवा सेना जिला अध्यक्ष बृज भूषण रस्तोगी ,युवा सेना के जिला महासचिव महाकाल श्रीवास्तव ,व्यापार सेना के नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल , जिलाउपप्रमुख संदीप कुमार निषाद 'मुन्ना ', दीपक कुमार ,शुभाग शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे। 
أحدث أقدم