*दबंगों ने उजाड़ी मकान की नींव ,मना करने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा*   
                        कर्नलगंज (गोण्डा) । कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के थाना कटरा बाजार स्थित गौरवा कला घूरनपुरवा के निवासी पीड़ित पुत्तन ने बताया कि वह गांव में अपनी पैतृक आबादी की भूमि पर अपने मकान का निर्माण कर रहा था।लेकिन उसके चाचा व उनके घर के कुछ दबंग लोग उसके नींव में लगे ईंटो को दबंगई के बल पर उखाड़ कर फेंकने लगे,जिससे पीड़ित को गम्भीर चोटें आयी।जिसकी सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाने कटराबाजार पर दी। घटना के तीसरे दिन जब पीड़ित की पत्नी जैनब नींव से उखाड़ी गयी ईंटो को एकत्र करने गई तो विपक्षीगणों ने जैनब को घेर कर बेरहमी से जमकर मारा पीटा। थाना कटरा बाजार के अन्तर्गत दबंगों की दबंगई पुलिस की निष्क्रियता अथवा अवैध संरक्षण में फल फूल रही है और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश सरकार दबंगो और अपराधियों पर अंकुश लगाकर प्रभावी सख्त कार्रवाई करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश जारी कर रही है वहीं थाना कटरा बाजार पुलिस दबंगो अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित होकर उसकी धज्जियां उड़ा रही है।जिससे बेखौफ दबंग दबंगई करने में कोई कोर कसर नहीं लगाते और योगी सरकार के नियम निर्देशों की सरेआम उड़ा धज्जियां उड़ाते हुए थाना कटरा बाजार के जिम्मेदार थानेदार की तानाशाही की हकीकत बयां  करते खुली चुनौती दे रहे हैं। जब  इस संबंध में थानेदार कटरा बाजार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मकान से संबंधित विवाद का प्रार्थना पत्र मिला जिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दूसरे मामले में अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नही हुआ है।प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि दबंगों के विरुद्ध थाना कटरा बाजार के थाना प्रभारी क्या अपनी अहम भूमिका निभाते हैं कि ऐसे ही जानबूझकर अनदेखी कर आने वाले दिनों में दबंगई करने के लिए छोड़ते हुए बढ़ावा देते हैं। विदित हो उक्त अपनी निरंकुश कार्यप्रणाली से चर्चा में बनी कटरा बाजार पुलिस कहीं ना  न कहीं पुलिस और अपराधियों दबंगो की गठजोड़ की हकीकत  बयां कर रही है जो जिले के तेजतर्रार कहे जाने वाले पुलिस कप्तान को खुली चुनौती साबित हो रही है। आखिर थाना कटरा बाजार पुलिस पीड़ित फरियादियों की मित्र पुलिस बनकर कब कार्य करेगी?और अपराध पर अंकुश कब लगायेगी। 
खास रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी
 सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़
9919321023,6306439723
أحدث أقدم