*बेसहारा पशुओं से किसान बेहाल*
*प्रशासन है मौन आखिर कौन है इसका जिम्मेदार क्या इन पर लग पाएगा कभी भी रोक या फिर इसी प्रकार से  किसानों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत*

*रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्रा बहराइच*


बहराइच के विकासखंड महसी क्षेत्र ग्राम सभा पचदेवरी के मंगलपुरवा  में बेसहारा पशुओं से किसान बहुत परेशान हैं खेतों में किसान रात दिन पड़े रहते हैं अगर कुछ पल के लिए घर खाना खाने के लिए आते हैं तो उनका गेहूं या कोई भी फसल है तुरंत चर जाती है  किसानों का कहना है की एक साथ में सैकड़ों जानवर  पशु आते हैं और कुछ घंटों में पूरा खेत साफ करके चले जाते हैं अगर ऐसे ही रहा तो हमारा क्या होगा हम लोग क्या खाएंगे ग्राम सभा बहदुरिया के खोझवा गांव के निवासी मोतीलाल ने बताया की घर के ही पास में खेत है पर फसल बचा नहीं पा रहे । कई किसानों का कहना है कि हमारे पास केवल दो चार बीघे खेत है अगर वह भी चर गया तो हम क्या खाएंगे कैसे और  किसके सहारे जिएंगे इसमें किसानों के नाम इस प्रकार हैं जवाहरलाल, कुंदन कुमार, विनोद कुमार ,नीरज कुमार ,मीना देवी, पूनम मिश्रा, जाकिर अली, आदि मौजूद रहे
أحدث أقدم