*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक 24.02.2021*
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में समस्त थाना/ चौकी/बीट प्रभारियों द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली त्यौहार के दृष्टिगत गांवो में जाकर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
सभी आमजन को शांति-प्रिय तरीके से आपस में मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा किसी अफवाह में न पड़ने व एक दूसरे से घृणा न करने हेतु हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से निरंतर वार्ता की जा रही है।