1-भारत देश के सभी हाईवे पर बने टोल टैक्स पर मीडिया कर्मियों के वाहन का टोल टैक्स फ्री किया जाए।                                            2-भारत देश के अंदर ट्रेन बस हवाई जहाज सभी में पत्रकारों को निशुल्क यात्रा  सरकार की तरफ से कराई जाए व विदेशों में हवाई सफर पत्रकारों के लिए निशुल्क हो ऐसा कानून भारत सरकार द्वारा जल्द से जल्द बनाया जाए।                                       3-पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान हो एवं आवास विहिन पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए शुल्क आवासीय कालोनियों की स्थापना की जाए।                                                   4-पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर जगह-जगह हो रहे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।                               5-पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की दशा सुधारने के लिए ब्याज मुफ्त ऋण उपलब्ध कराया जाए।                6-लघु एवं मध्यम दर्जे के समाचार पत्रों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाए जिससे लघु एवं मध्यम दर्जे के समाचार पत्र-पत्रिकाओं आदि की दशा को सुधारा जा सके तथा वेब न्यूज़ पोर्टल को चिन्हित कर सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया जाए।                           7-पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को वीआईपी का दर्जा दिया जाए तथा समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों का सहयोग व सम्मान न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए जिससे भ्रष्टाचार मुक्त भारत व समृद्ध भारत के नवनिर्माण का कार्य पूर्ण हो सके और भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाए।
أحدث أقدم