पयागपुर 6मार्च,भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महाधिवक्ता पँडित मोतीलाल नेहरु जी की 90वीँ पुण्यतिथि पर आज पयागपुर ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित सेनानी स्मारक पर जाकर काँग्रेस नेता विनय सिंह व ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी एडवोकेट की अगुवाई में कांग्रेसजनोँ पुष्पाँजलि करके एवं सामूहिक रुप सलामी देकर महान राष्ट्रवादी देशभक्त नेता पँडित मोतीलाल नेहरु जी को सादर सप्रेम नमन किया, उक्त अवसर काँँग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि पँडित मोतीलाल नेहरु जी का आनंद भवन इलाहाबाद की प्राचीर आज भी स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास मे' नेहरू जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व का ब्याख्यान कर रही हैं, उन्होने कहा कि पँडित मोतीलाल नेहरु जी सन् 1919मे अमृतसर पँजाब तथा 1928मे कलकत्ता महाधिवेशनोँ की अध्यक्षता करके देश व समाज को सराहनीय योगदान दिया था। ब्लाक अध्यक्ष पयागपुर रमेश चंद्र तिवारी एडवोकेट ने कहा कि आजादी के लिए पँडित मोतीलाल नेहरु जी ने अपने लाडले जवाहर लाल जी तथाअपने पूरे परिवार को देश व समाज हित में अँग्रेजी हूकूमत के खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन मे लगा दिया था और स्वयँ महाधिवक्ता के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोँ के लिए विट्रिश अदालत में जिरह व बहस करते थे। सँचालन जिला सचिव जटाशँकर चौधरी ने किया। इस अवसर पर नँद कुमार रावत, उमेश तिवारी मूलचँद गिरि रँगनाथ मिश्र सुरेश चंद्र गुप्ता, गौतम मिश्रा लायकराम तिधारी एडवोकेट अनीस अहमद एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, रमेश मिश्रा, इन्द्र कुमार यादव इशारत खान, अवध राज पासबान सुनीता तिवारी साबरा बेगम पुष्पा गौतम अकबरी बेगम राजकुमारी गिरि कबूतरी देवी सहित कई लोग शामिल रहे।
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महाधिवक्ता पँडित मोतीलाल नेहरु जी की 90वीँ पुण्यतिथि पर आज पयागपुर ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित सेनानी स्मारक पर जाकर काँग्रेस नेता विनय सिंह व ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी एडवोकेट की अगुवाई में कांग्रेसजनोँ पुष्पाँजलि करके एवं सामूहिक रुप सलामी देकर महान राष्ट्रवादी देशभक्त नेता पँडित मोतीलाल नेहरु जी को सादर सप्रेम नमन किया,
Crime khulasa news
0
تعليقات
Tags
राजनैतिक