*क्राइम खुलासा न्यूज़*
बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
ब्राण्ड बहराइच बी-2 बाज़ार का उपाध्यक्ष नीति आयोग ने किया उद्घाटन
बहराइच 25 फरवरी। जिले के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित एवं निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग एवं बाज़ार की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पानी टंकी चैराहा के निकट स्थापित किये गये ब्राण्ड बहराइच बी-2 बाज़ार का मा. उपाध्यक्ष नीति आयोग भारत सरकार डाॅ. राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक नीति आयोग अनामिका सिंह, वरिष्ठ सलाहकार एसोशिएशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम रामा कामा राजू, अपर निजी सचिव शिवम तेवतिया, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा के सूरज पटेल आईएएस, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
ब्राण्ड बहराइच बी-2 बाज़ार उद्घाटन के पश्चात मा. उपाध्यक्ष ने अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा सजाये गये स्टालों का अवलोकन किया। स्टालों के अवलोकन के दौरान उन्होंने समूह की सदस्यों से प्रदर्शित किये गये उत्पादों के निर्माण, मार्केटिंग एवं बिक्री के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। बाज़ार के निरीक्षण के दौरान समूह द्वारा उत्पादित किये जा रहे रेशम धागा, फिनायल एवं लेडीज़ पर्स के मेकिंग प्रोसेस के डेमो का अवलोकन भी किया।
ब्राण्ड बहराइच बी-2 बाज़ार में विभिन्न समूहों द्वारा तैयार किये गये मसाला उद्योग, डिटर्जेंट पाउडर, हैण्डवाश, टायलेट क्लीनर, चप्पल, दोना, पत्तल, नमकीन, अगरबत्ती, रेडीमेट कपड़े, मिष्ठाई के डिब्बे, कपड़े के बैग, मास्क, उरद, मूंग, चना, पेठा, प्राकृतिक गुड़, गोबर का गमला, गेहूॅ डण्ठल से निर्मित कलाकृति, गोनामल (गो मूत्र), महिला पर्स, सजावटी सामान इत्यादि के स्टाल लगाये गये हैं।