*क्राइम खुलासा न्यूज़*

        श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 19 फरवरी 2021

आज दिनांक 19 फरवरी 2021 को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में *पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य* की अध्यक्षता में 19 बैच के महिला/पुरुष पुलिस कर्मचारियों की गोष्ठी की गई।
गोष्ठी में प्रत्येक थाने से 05-05 महिला/पुरुष (कुल-40) कर्मचारियों को बुलाया गया था।
          पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को पुलिस के कार्यो/कर्तव्यों को विस्तार से बताया गया। सभी को आईपीसी(भारतीय दंड संहिता), सीआरपीसी( दंड प्रक्रिया संहिता), पुलिस रेगुलेशन आदि के बारे में जानकारी देते हुए सभी को पूर्ण जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
       गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में जागरूकता व अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित करना तथा उत्साह भरना। जिससे किसी भी चुनौती से आसानी से निपटा जा सके।
         तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को बताया गया कि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है जिसमें ड्यूटी के दौरान विभिन्न प्रकार की अनेको चुनौती/घटनाएं सामने आती, इससे निपटने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाते हैं, पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई।
साथ ही साथ सामान्य ज्ञान, विभिन्न कानूनों/प्राविधानों, धाराओं व पुलिस कार्यालय में स्थापित विभिन्न शाखाओं में संपादित हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
      इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
أحدث أقدم