सिरौलीगौसपुर,बाराबंकी

*हवन पूजन कर स्वयंसेवको ने किया श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान।।*

पूज्य संतों के आव्हान पर श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनाने के साथ-साथ जन-जन के हृदय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं उनके जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा भी प्रतिष्ठित हो इसी महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूज्य संतों के मार्गदर्शन में एवं श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तत्वाधान में  सिरौलीगौसपुर खण्ड कार्यालय (अमरादेवी) में आयोजित निधि समर्पण उद्घाटन कार्यक्रम में पुण्य भूमि सिरौलीगौसपुर के भाव-विह्वल राम भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा
एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  जिला संघचालक माननीय श्री राजबहादुर जी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता  मा० खण्ड संघ चालक सत्यनरायन जी श्रीमान बृजेश शुक्ल श्री कृष्णानंद जी, खण्ड कार्यवाह सिरौलीगौसपुर आलोक  ,राजेश कार्यालय प्रमुख ,संन्दीप वर्मा योगेंद्र मौर्य दीपक ,संन्दीप,  बब्लू,हिमांशु, महेश ,श्रवण बृजकिशोर ,शिवप्रकाश अकिंत  बृजेश आदि कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण अभियान को गति प्रदान करने के लिए सकल्प लिया ।
खास रिपोर्ट:-जीतेन्द्र तिवारी
أحدث أقدم