जनपद बहराइच...
*जनपद बहराइच के सीमा क्षेत्र में फल फूल रहा है नशे का मीठा कारोबार*
आपको बता दे बहराइच ज़िले के नानपारा, महिनपुरवा, रुपईडीहा बॉर्डर सीमा, बाबागंज, नवाबगंज, जमुना बाजार, ये सारे इलाके नेपाल बॉर्डर से सटे हुए हैं यहां पर कम उम्र के बच्चों को और बड़ों को कोडिंन सिरप की लत लगाई जा रही है अगर इस पर अंकुश नहीं लगा तो जिला बहराइच क्षेत्र में लोग मीठे जहर के आदी हो जाएंगे........
इन कफ सिरप की वजह से लोग काफी हद तक नशा करते हैं और मेडिकल स्टोर पे ये खुलेआम बिकती और अक्सर रुपईडीहा बॉर्डर पर नवाबगंज जमुना बाज़ार मोतीपुर महिनपुरवा बॉर्डर सीमा पर अनेकों बार भारी मात्रा में ये मीठा जहर पकड़ा भी जाता है उसके बावजूद भी फिर ये वही बाजार में मिलने लगती है क्योंकि मीठे जहर के सौदागर के हौसले बुलंद होते हैं इसलिए ये मीठा जहर लौट आता है बाजार में.....
ये मीठा जहर बड़े साहूकार पैसे की लालच में भारी मात्रा में बेचते है जिससे नौजवान युवक और बड़े इस मीठे जहर के आदि होते जा रहे हैं.....
अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले वक्त में ये मीठा जहर बहुत बुरी तरह जनपद क्षेत्र में फैल जाएगा.....
*क्या आप जानते हैं कि ये कोडिंन सिरप होता क्या????????*
दरअसल कफ सीरप वाली दवाओं में कोडीन होता है जो आपकी याददाश्त को खत्म कर सकता है। अक्सर मेडिकल स्टोर में कोडीन वाली दवाओं को ही रखा जाता है जो खांसी में राहत कम देती है और खतरा अधिक। कोडिन सिरप का अधिक मात्रा में सेवन करने से त्वचा में खुजली, सांस लेने की बीमारी और पाचन तंत्र खराब हो सकता है....
ब्यूरो रिपोर्ट क्राइम खुलासा न्यूज़ चैनल बहराइच