*ऑल इंडिया एंटी क्राइम कंट्रोल* की टीम ने गरीबों में बांटे कंबल व लोगों को किया जागरूक।

*ऑल इंडिया एंटी क्राइम कंट्रोल*,( भ्रष्टाचार निवारण एवं समाज सेवी )की टीम ने जिला मुरादाबाद की तहसील कांठ के कस्वा पट्टी मोढ़ा में गरीब लोगों को कंबल वितरण किए और उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द शासन व प्रशासन द्वारा उनकी मदद का आश्वासन दिया।ऑल इंडिया क्राइम कंट्रोल के *अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह  सचिव एस.के. गुरु  उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार व सह मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार, सदस्य राजेन्द्र सिंह व डांक्टर अनिल कुमार* ने ग्राम वासियों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया । इस मोके पर डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी रूप में हमें अपने अधिकार का हनन नहीं होने देना है, भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी व महिला उत्पीड़न को खत्म करना है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को कामयाब बनाना है । 
 गरीब असहाय लोगों के बच्चों को हम अपनी सामाजिक संस्था *ऑल इंडिया एंटी क्राइम कंट्रोल* द्वारा गोद लेकर गरीब बच्चो को पढ़ाया जायेगा। इसके अलावा यदि कोई हमारी राष्ट्र संपत्ति को हानि पहुंचाता है तो उसके खिलाफ प्रशासन और शासन को सूचित कर कार्रवाई  कराई जाएगी यदि कोई भाई गरीब है तो उसकी आर्थिक रूप से *ऑल इंडिया एंटी क्राइम कंट्रोल*की तरफ से पूरी मदद की जाएगी । यह समाज सेवा जब तक चलती रहेगी तब तक हमारे देश में भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न और रिश्वतखोरी को खत्म नहीं हो जाएगी।
इसके लिए ऑल इंडिया एंटी क्राइम कंट्रोल की समस्त टीम वचनबद्ध है।
खास रिपोर्ट सिन्टू कुमार मुरादाबाद
أحدث أقدم