*बहराइच 26 जनवरी 2021को सभी लोग अपने अलग - अलग अंदाज में* *मनाते नजर आए *मॉडर्न स्पीड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने मनाया गणतंत्र दिवस*
बहराइच 26 जनवरी 2021 को सभी लोग अपने अलग - अलग अंदाज में मनाते नजर आए वहीं मॉडर्न स्पीड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने भी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया।इंस्टीट्यूट में शिक्षक व विधार्थियो ने मिलकर झंडा फहराया कर स्वागत गीत से आये हुए सभी अतिथि का स्वागत किया।तत्पश्चात शिक्षक ने बच्चों को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रज्ञा द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी ने बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओम जी यादव ने सभी बच्चो को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी इसके पश्चात सभी छात्रों ने अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रज्ञा द्विवेदी राहुल वर्मा राजेश द्विवेदी वैद्य बंशी धर द्विवेदी ओम जी मिश्रा शोभित राम धीरज अर्पित विकास श्री नारायण विजय प्रियांशु रामेंद्र मनमोहन शुक्ला प्रज्ञा शुक्ला पूर्णिमा शुक्ला शिवानी त्रिपाठी आकांछा मुस्कान अंशिका मोहिनी द्विवेदी हिमांशी समेत काफी छात्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच