मॉडर्न आईटीआई कॉलेज में नकल माफियाओं के हौसले बुलंद -----आई टी आई की परीक्षाओं में धड़ल्ले से चलती हुई नकल पर प्रशासन मौन
ग्वालियर-------आईटीआई की परीक्षाओं में मॉडर्न व ग्लोबल आईटीआई कॉलेज में धड़ल्ले से नकल चलती हुई नजर आई जहां पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें स्पष्ट रूप से परीक्षाओं में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं बोल बोल कर तथा छात्रों को चिट देकर धड़ल्ले से नकल कराते हुए नजर आ रहे हैं यह मॉडर्न ग्लोबल आईटीआई कॉलेज न्यू मान मंदिर सिनेमा तानसेन रोड हजीरा पर स्थित है इस विषय में जब मॉडर्न आईटीआई कॉलेज के संचालक नरेश नरवरिया से चर्चा की गई तो उन्होंने इन सभी बातों को नकारा है तथा उन्होंने यह भी बताया कि हमारा वहां पर प्रिंसिपल रहा था उसके संज्ञान में सारा मामला होगा मैं वहां नहीं था इसलिए मेरी नॉलेज में यह मामला नहीं है लेकिन विषय इस बात का आता है कि छात्रों को इस प्रकार से बोल बोलकर चिट देकर नकल कराना देश के भविष्य को अधर में जाने का संकेत करता है शायद इस प्रकार नकल कराने का औचित्य छात्रों से अवैध वसूली ही रही होगी छात्रों से अवैध वसूली कर कई कॉलेज वाले ठेका भी ले लेते हैं कि पास कराने की हमारी गारंटी है जबकि कहीं भी कॉलेज वाले क्लास भी नहीं लेते हैं ठेके पर फॉर्म भर लेते हैं तथा कई छात्र तो परीक्षा देने के समय ही कॉलेज में दाखिल होते हैं अन्यथा उनको कॉलेज का नमूना ही मालूम नहीं होता है यही दृश्य यहां पर मॉडर्न ग्लोबल आईटीआई कॉलेज न्यू मान मंदिर सिनेमा तानसेन रोड हजीरा पर देखने को मिला जहां पर नकल माफियाओं व नकल कराने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह छात्रों को चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे हैं कि आपका क्वेश्चन नंबर हो गया कि नहीं नहीं हुआ है तो यह लीजिए चिट आराम से कर लीजिए कोई चिंता की बात नहीं है चिंता का विषय यहां पर यह है कि एक तरफ शासन-प्रशासन नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने की बात करते हैं और वहीं दूसरी तरफ मॉडर्न ग्लोबल आईटीआई जैसे कॉलेज में धड़ल्ले से नकल का चलना शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाता हुआ नजर आ रहा है जहां पर सभी अधिकारी प्रशासन के बैठे हुए हैं उस सिटी के अंदर इस प्रकार छात्रों को नकल का लालच देकर नकल कराना एक चिंतनीय विषय बना हुआ है इस प्रकार के कॉलेजों की वजह से ही शिक्षा का स्तर गिरता  हुआ नजर आ रहा है अब देखना यह है कि क्या शासन प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर कड़ी कार्रवाई करने में अपनी हिम्मत जुटा पाएंगे या नहीं।
खास रिपोर्ट कालीचरण कुशवाहा स्टेट हेड क्राइम खुलासा न्यूज़ मध्य प्रदेश
أحدث أقدم